प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के बपूरे मातादीन का पुरवा बिसहिया गांव निवासी सुनीता पटेल पत्नी हरिवंश पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। गांव के कुछ लोगों ने झटका तार लगा रखा है, 18 फरवरी की शाम करीब सात बजे उसने झटका तार लगाने का विरोध किया तो वह लोग गालियां देते हुए लाठी डंडा और धारदार हथियार से पीटा। उसकी चीख सुनकर उसका बेटा गोलू बीच बचाव को दौड़ा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। पीड़िता सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने राम नरेश पटेल, फूलकली, रेनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.