देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया। सदर कोतवाली के रजला में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रजला की रहने वाली सिरजावती देवी का आरोप है कि 28 दिसंबर की शाम केबल जोड़ने को लेकर विवाद हो गया और पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आकाश, विकास, मुकेश, राजू, चौथी, मंगरू के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...