प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के नौढ़िया मलाकनारा गांव निवासी शोभा देवी पत्नी शंकर लाल सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। 18 मार्च की शाम करीब सात बजे उसका बेटा मिथुन कुमार अपने घर के सामने सड़क किनारे गांव के लड़कों के साथ बैठा बाते कर रहा था। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और गालियां देने लगे, बेटे ने विरोध किया तो आरोपी डंडे से मारने लगे। शोर सुनकर बेटे को बचाने के लिए उसके पति शंकर लाल, मुकेश कुमार पहुंचे तो उन लोगों को भी मारा पीटा। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता शोभा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सचिन कुमार, भारत लाल, केश कुमार और भारत लाल के दामाद गोलू निवासी नारंगपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.