संभल, मई 1 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी चिरंजी पुत्र सुन्दर ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने कहा कि हेतराम व उसके पुत्र शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे। जब विजय सिंह ने गालियों का विरोध किया तब हेतराम पुत्र हरिदयाल, मोहरपाल दीपू व पिंटू पुत्र हेतराम लाठी डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान विजय सिंह व भतीजा वेदप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी बहजोई भेज दिया। तहरीर के आधार पर हेतराम, मोहरपाल, दीपू व पिंटू पुत्र हेतराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने हेतराम व मोहर सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.