गाजीपुर, दिसम्बर 11 -- भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तरांव निवासी रामअवतार लाल ने बताया कि उनके पट्टीदार विजयलाल श्रीवास्तव और उनके साथियों ने उनकी जमीन में जबरन नाली बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर दबंगों ने 25 अक्तूबर को घर में घुसकर उनपर और उनके बेटे विनय श्रीवास्तव पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका सिर फट गए और पूरे शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर पड़ोसी नवीन पाण्डेय सहित गांव के लोगों ने बीच बचाव कर उनकी जान बचाई। घटना के बाद रामअवतार व उनके बेटे ने तत्काल भांवरकोल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दरोगा ने डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज तो दिया, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद भी मुकदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.