सासाराम, अक्टूबर 13 -- दिनारा, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की सुबह क्षेत्र के मारपीट के मामले में एक आरोपित को धर दबोचा। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 90/25 मारपीट के पूर्व मामले में थाना क्षेत्र के धनछुआ गांव निवासी रामनगीना सिंह के पुत्र अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले उसी गांव के स्व. सुखलाल सिंह के पुत्र बसंत सिंह के आवेदन पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें एक आरोपित की पूर्व गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि दो महिलाओं ने न्यायालय से जमानत करा ली है। वहीं एक अन्य आरोपित फरार चल रहा है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...