सीवान, दिसम्बर 3 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव से पुलिस ने मारपीट मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित सुमन सिंह उर्फ बबलू सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार सिंह बताया जाता है। गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई राजीव कुमार ने सोमवार की रात छापेमारी कर आरोपित को घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...