फिरोजाबाद, मार्च 18 -- शिकोहाबाद तहसील के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव मड़वा में हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरेन्द्र सिंह पुत्र सोकीराम निवासी मडवा थाना नगला खंगर का आरोप है कि 15 मार्च की दोपहर में पीड़ित अपने घर के बाहर खडा था। तभी गांव के शिव कुमार पुत्र मिहीलन, कृष्णा, आशू पुत्र संजन, अवनीश पुत्र प्रेमप्रकाश, बबलू पुत्र आदेश व अन्य अज्ञात लोगों ने आते ही गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर हमलावर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुऐ भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.