कौशाम्बी, जनवरी 6 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में सोमवार को पेड़ की डाल काटने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई थीं। मामले में हर्रायपुर चौकी पर तैनात आरक्षी राकेश कुमार की तहरीर पर एक पक्ष से आकाश गौतम, उसकी मां फूला देवी, बहन सुलोचना व परिवार के शिवशंकर के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ से मोहनापुर गांव की सुमित्रा देवी तथा छबिलवा निवासी सुभाष, प्रदीप और सुरेंद्र नामजद किए गए हैं। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा का कहना है कि सभी घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मारपीट के दौरान का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...