बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। एसीजेएम द्वितीय अर्पिता यादव की अदालत ने न्यायालय के आदेश की अवमानना के आरोप में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती के विरुद्ध अवमानना का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष को छह फरवरी को अदालत में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करना होगा। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मुड़हर (रेहरवा) गांव निवासी सूर्यभान यादव ने 24 जुलाई 2023 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अपने गांव के जितेंद्र कुमार के विरुद्ध परिवाद दाखिल कर कहा था कि आठ जुलाई 2023 को सायं सात बजे जितेंद्र ने गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया था। यह पत्रावली अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में स्थानांतरित हो गई। कोर्ट ने थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती को अपने आदेश 21 अक्तूबर 2024 के माध्यम से मामले की प्रारंभिक जांच का आदेश दिया था। 20 नवंबर 2024 त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.