जौनपुर, फरवरी 1 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। मेंढ़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने द्वारा लाठी डंडा से पीटकर कई लोगों को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सभी घायलों का उपचार सीएससी पर कराया गया। गांव निवासी गुलाब चंद्र ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार को वह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी अनिल कुमार, सुनील सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, रोहित सिंह और आदित्य सिंह लाठी डंडा लेकर खेत में पहुंच पिटाई करने लगे। आरोप है कि बचाव को आये भाई प्रेम चंद, हरिश्चन्द्र, ज्ञान चंद और मानचंद को भी पीटकर घायल कर दिए। ग्रामीणों को जुटते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.