सीवान, फरवरी 9 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित चंदन राम, मनोज राम व राजो सिंह बताए जाते हैं। कांड के आइओ वीरचन्द प्रकाश ने पुलिस बलों के साथ गांव में छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष छपित कुमार चौबे ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को रविवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...