जहानाबाद, नवम्बर 23 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले के आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपति होरिलगंज के रहने वाले ओम प्रकाश कुमार एवं रिचा कुमारी बताई जाती है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया है कि पति पत्नी पर पूर्व में नगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह डेरा पर आया हुआ है। जिसके बाद छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...