रुडकी, जून 18 -- ढंडेरा स्थित कर्नल एंक्लेव कालोनी में विवाद होने पर कुछ लोगों ने महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव भी किया। साथ ही महिला से मोबाइल छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा स्थित कर्नल एंक्लेव निवासी शालिनी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच वहां पर उनके पड़ोसी मुनेश पत्नी सतीश एवं कई अन्य महिलाएं आ गई। इन्होंने उस पर पथराव कर दिया। जब मना किया तो इन्होंने हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर उसकी बेटी बाहर आई। जिस पर आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। इसी दौरान सतीश, शुभम ,रोहित मौके पर पहुंच गए। आरोप है इन्होंने भी महिला और बेटी को पीटा। महिला का मोबाइल भी छीन ल...