पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम अजीतदांडी निवासी हरिओम पुत्र नत्थूलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि नौ दिसंबर को उसकी गांव के ही मदनलाल तथा हरचरण पुत्रगण खेमकरणलाल,झम्मनलाल पुत्र मदनलाल से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने होली चौराहा के पास उसको घेरकर उसके साथ मारपीट की। जब उसके पिता नत्थूलाल और बहन मीना देवी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी चाकम लहराते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.