पाकुड़, मार्च 5 -- पाकुड़। प्रतिनिधि नगर थाना पुलिस ने मारपीट के फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बगानपाड़ा स्थित आपताब अली के खिलाफ नगर थाना में मारपीट का केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में ही है। सूचना मिलते ही उसके घर में छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार उसे जेल भेज दिया। इधर मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी प्रयाग राज ने बताया कि आरोपी पर मारपीट का केस दर्ज था और वह फरार चल रहे थे। गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.