रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 7 -- जनपद में खांकरा स्थित मैक्स इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष की अवधि तक सदाचार पर रहने का आदेश दिया है। मामले में राज्य सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी प्रमोद चन्द्र आर्य ने प्रभावी पैरवी की। घटनाक्रम के अनुसार मैक्स इंफ्रा इंडिया प्रालि के जनरल मैनेजर राजेश कुमार द्वारा पूर्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी थी कि अभियुक्त अंकित असवाल और आशीष पंवार कंपनी की साइट पर पहुंचे और कर्मचारियों से बहसबाजी करने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना की और बाद में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। विचारण के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.