काशीपुर, जनवरी 7 -- काशीपुर। एक युवक ने दो लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शांतिनगर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह बीते 30 दिसंबर की शाम करीब छह बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने रुका। तभी गड्डा कॉलोनी निवासी बाबी और मुकुल, अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उग्र होकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उसकी बाईं आंख में गंभीर चोट आई है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोटें लगी हैं। झड़प के दौरान पीड़ित के पास रखे 15 हजार...