रामगढ़, सितम्बर 14 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को मारपीट की दो घटनाओं को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। नई सराय निवासी मोहम्मद साबिर ने आवेदन देकर सुशांत सिंह, रोहित यादव, अंकित यादव, मोहित वर्मा सभी निवासी धंधार पोखर बंगाली टोला, उतेश गोस्वामी चट्टी बाजार सहित स्कॉर्पियो संख्या जेच 24 एल 0873 और बस संख्या जेच 24 के 0525 के स्टाफ तथा 50-60 अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसी मामले से जुड़े विवाद में मोहित कुमार ने भी थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने संतोष साव, जावेद, संतोष साहू के ड्राइवर और संतोष साव के भांजे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आवेदनों के आधार पर कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.