मोतिहारी, फरवरी 9 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों पिता व दो पुत्रों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि सड़क के विवाद में मारपीट कर रहे भेलवा ग्राम के विनय कुमार, जयप्रकाश कुमार व सत्यप्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...