बस्ती, दिसम्बर 13 -- बस्ती। बस्ती-महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत पगार खास गांव की पुलिया के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। लालगंज पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पगार खास गांव निवासी जितेंद्र यादव व महेंद्र यादव तथा महेंद्र चौधरी के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया । पगार खास गांव निवासी लालमन ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर लालमन ने बताया कि महादेवा से पैदल घर आ रहे थे तभी गांव के ही रहने वाले जितेंद्र यादव व उनके भाई महेंद्र यादव तथा इसी गांव के महेंद्र चौधरी ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर हमला कर घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर बीचबचाव करने पहुंचे शंभू यादव पर भी हमलावर हो गए और उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.