कौशाम्बी, मार्च 8 -- पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा निवासी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि एक अक्तूबर 2024 को भैंस चराने की मामूली बात पर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इससे परेशान पीड़ित ने एसपी को अर्जी दी। उनके आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पुत्र लल्लू, उसके भाई राजेश व परिवार के राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह मंझनपुर के समदा निवासी दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी इदरीश, आफताब, लल्लन व लल्लन के बेटे ने उसको पीटा था। चरवा के घूरी गांव की रामकली का कहना है कि दो सितम्बर 2024 को रुपयों के लेनदेन की बात पर पड़ोस के राकेश, उसकी पत्नी निराशा, बेटे सूरज और सचिव ने पिटाई की थी। वहीं, सैनी के थुलबुला निवासी राजेंद्र निर्मल का कहना है कि सैनी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.