सिद्धार्थ, जनवरी 14 -- सिद्धार्थनगर। एएसजे मनोज कुमार तिवारी ने मारपीट करने के चार आरोपियों को एक-एक साल की सजा सुनाई है। आरोपियों पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। संजय मिश्र, शैलेश मिश्र, संतोष मिश्र पुत्र रामबचन मिश्र व विजय मिश्र पुत्र संजय मिश्र निवासी करमैनी थाना लोटन के खिलाफ 2013 में धारा 323,504,506 व 3(1)एससी/एसटी अधिनियम थाना लोटन में दर्ज हुआ था। इसी मामले में आरोप सिद्ध होने पर एएसजे मनोज कुमार तिवारी ने आरोपियों को एक-एक साल की सजा सुनाई। सभी पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...