धनबाद, अप्रैल 11 -- धनबाद,संवाददाता शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एसएनएमसीएच) के डॉक्टरों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गईं। मामला अधीक्षक तक पहुंचा। अधीक्षक के आश्वासन पर डॉक्टर काम पर लौटे। बता दें कि बुधवार की देर रात मनईटांड की एक बच्ची को सांप ने डंस लिया था। उसे एसएनएमसीएच लाया गया था। यहां इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ परिजनों ने मारपीट की। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक परिजन अस्पताल से जा चुके थे। घटना देर रात की है। रात में ही डॉक्टरों और कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.