सासाराम, जनवरी 8 -- नोखा, एक संवाददाता। सोतवां पंचायत पूर्व पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ चण्डी को गुरुवार की शाम मुख्य बाजार में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि नोखा बाजार स्थित दुल्हन ज्वेलर्स के समीप कर्मा निवासी मुन्ना चौधरी व सोतवां पंचायत पूर्व अध्यक्ष के साथ रुपये के लेन देन को लेकर मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। हालांकि मामले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले गई। पूर्व पैक्स अध्यक्ष को आरोपित मानते हुए जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि पूर्व अध्यक्ष की पत्नी वर्तमान में सोतवां पैक्स अध्यक्ष हैं। धनाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.