संभल, फरवरी 1 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव साहपुर सिरपुड़ा निवासी एक ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामौतार पुत्र पूरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी बहन धर्मवती को ई-रिक्शा से गांव लेकर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचने पर नईम पुत्र अजादार हुसैन, शाहिल पुत्र नईम और एक अन्य युवक चार पहिया वाहन खड़ा कर रास्ता रोके हुए थे। रामौतार के अनुसार, रास्ता हटाने के लिए कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। बचाव में आई उसकी बहन धर्मवती के साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर प...