रामगढ़, फरवरी 7 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। मारपीट करने के आरोप में दो व्यक्तियों को पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसमें उचरिंगा गांव निवासी जगदीश महतो और गोविंद महतो, दोनों के पिता स्वर्गीय तुलसी महतो शामिल हैं। मालूम हो कि चार दिन पहले बुधवार की रात पतरातू रांची मुख्य मार्ग के उचरिंगा गांव के निकट दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। जबकि इस मारपीट की घटना में पीटीपीएस शाह कॉलोनी के एक युवक कौशल कुमार का कान कट गया था। बताया जाता है कि बीते बुधवार को पतरातू लेक रिसॉर्ट के निकट द वैली नामक रेस्टुरेंट में शादी विवाह कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें पीटीपीएस और अन्य क्षेत्र के युवक और कुछ लोग पहुंचे थे। रेस्टुरेंट के निकट ही उचरिंगा गांव के ग्रामीणों का घर मौजूद है। जहां पर शादी कार्यक्रम में पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.