गोरखपुर, जनवरी 8 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं के संबंध में हरपुर बुदहट पुलिस ने बुधवार को छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर कार्रवाई की गई। पहला मामला थाना क्षेत्र के मझौरा गांव का है। पीड़ित शहजादे पुत्र जमील ने गांव के धुरकल्ली यादव, गद्दे यादव, दिनेश यादव और अखिलेश यादव पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में शहजादे ने बताया कि आरोपियों ने उसे शराब के रुपये न देने पर रास्ते में घेरकर पीटा। दूसरा मामला थाना क्षेत्र की मुरदेवा गांव की समलावती देवी पत्नी फूलचंद से संबंधित है। पीड़िता ने गांव की मीना देवी पत्नी नंदलाल और परमशीला देवी पत्नी बृजभान पर मारपीट का आरोप लगाया। उसने तहरीर में बताया कि शौच स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.