प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- लालगंज। स्थानीय कस्बे के मनीपुर दीवानी रोड निवासी संदीप सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि नौ दिसंबर को दोपहर एक बजे करीब रंजिश को लेकर गांव के फूल कुमार, जंगली, मीरा ने दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...