गोरखपुर, फरवरी 19 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के छितौना बुजुर्ग निवासी प्रशांत सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पटना चौराहे से जगदीश यादव, विशाल यादव और मुकेश यादव को पकड़ा गया। पीड़ित प्रशांत सिंह ने तहरीर में बताया था कि 15 फरवरी की रात वह एक बारात से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने हाकी, रॉड और घूंसे से उन पर हमला कर दिया। हमले में वह बेहोश हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...