गढ़वा, सितम्बर 1 -- भवनाथपुर। स्थानीय हाईस्कूल के पीछे मैदान में इन दिनों चल रहे डिजनी लैंड मेला में रविवार रात करीब 8 बजे दो पक्षों में मामूली कहासुनी और मारपीट की घटना से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे थाना के एएसआई आशुतोष कुमार सिन्हा और जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया। घटना में शामिल दो लोगों को पकड़कर थाना ले आए। बाद में छापामारी कर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल आठ नामजद और 20 अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मकरी निवासी अभिषेक यादव उर्फ गोलू यादव और अनुपम यादव का नाम शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भवनाथपुर के ढेकुलिया निवासी भीम कुमार और यश कुमार को शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी रजनी रंजन ने कहा कि थ...