रुडकी, दिसम्बर 20 -- झबरेड़ा। एक व्यक्ति ने चार युवकों पर भतीजे के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टिकौला गांव निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि उसका भतीजा रजत कुमार किसी काम से लखनौता आया था। जहां गांव के ही सन्नी कुमार, वंश कुमार, लविश कुमार और पिंका सिंह ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...