जहानाबाद, जनवरी 28 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना के पुलिस विभिन्न गांवों में छापेमारी कर मारपीट के आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सैदपुर गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे कुणाल बिंद एवं उपेंद्र बिंद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को पुलिस बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं साहोविगहा गांव से पुलिस कोर्ट से जमानत के बाद फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति संतोष कुमार एवं रामाश्रय प्रसाद बताया जा रहा है जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर न्यायालय के द्वारा वारंट निर्गत किया जा चुका था। पुलिस गिरफ्तार चारों लोगों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...