देवघर, फरवरी 8 -- देवघर। नगर पुलिस ने शनिवार को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार जसीडीह थाना क्षेत्र के चमारीडीह गांव निवासी राजकिशोर सिंह को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पर महिला के साथ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उस आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...