संभल, जनवरी 1 -- कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुए मारपीट के मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि पहले गांव रम्पुरा निवासी इसरार पुत्र बाबू ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 30 दिसंबर की शाम गांव के ही कुछ लोग उसकी पत्नी और बेटी से गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरे मामले में तहरीर के आधार पर गांव निवासी तालिब, शाकिब व समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे मामले में गांव सुल्तानपुर खुर्द निवासी वीरश पुत्र विजय सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही छोटे और कल्लू उर्फ बड्डे ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू ...