गोड्डा, फरवरी 7 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के झींझी पहाड़ी गांव निवासी मोती राय के पुत्र प्रहलाद राय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी के विरूद्ध थाना कांड संख्या 168/12 में मारपीट का अभियुक्त बनाया था। इसके बाद अभियुक्त लगातार पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। इसके बाद जुडिशल मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त के विरुद्ध जीआर 1646/2012 के तहत वारंट निर्गत किया। और पुलिस प्रशासन को निर्गत वारंट मे कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में अग्रसारित किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व का अभियुक्त था। अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज था।आदेशानुसार कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्त...