बिजनौर, फरवरी 3 -- बेटे के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत लेकर आरोपी के घर गए एक युवक को आरोपी के पिता व उसके परिजनों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया। मोहल्ला मनिहारान निवासी मुतिउर्रह्मान ने तहरीर देकर कहा कि उनके बेटे के साथ मोहल्ला शेखान निवासी उबेद के पुत्र ने मारपीट की थी। जिसकी शिकायत लेकर वह उबेद के पास गया था। आरोप है कि उबेद व उसके भाइयों हिदायत व उमर पुत्र हमीदुल्ला व रिहान पुत्र इसरार ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर व कमर में गंभीर चोटे आईं। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने मुकदमा किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी उबेद, हिदायत व उमर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.