समस्तीपुर, फरवरी 11 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर के त्रिभुवन राय ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें गांव के ही घनश्याम राय सहित कुल दस लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि दरवाजे पर बैठा था तभी एकाएक सभी आरोपित आये और मारपीट कर गला दबाने लगा, बचाने आई पुतोहु और पोती के साथ भी घर में घुसकर आरोपितों ने मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया है कि गलत काम में सहयोग नहीं करने के कारण सभी ने मिलकर बुरी तरह मारपीट की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...