बिहारशरीफ, जून 11 -- मारपीट की दो घटनाओं में तीन महिलाएं घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मारपीट के दो अलग - अलग मामलों में तीन महिलाएं घायल हो गयी हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के चकदिवान मोहल्ले में बंटवारे के विवाद में गोतिया के लोगो ने मां टुन्नी देवी और पुत्री अनिशा कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया है। जबकि, स्टेशन रोड के इस्लामियां हाई स्कूल के समीप घरेलू विवाद में पति ने पत्नी विभा देवी का सिर फोड़ दिया है। पति चंदन चौहान मूल रूप से चरुआवा गांव का निवासी है जो पत्नी के साथ शेखपुरा में किराए के मकान में रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...