गढ़वा, जनवरी 2 -- गढ़वा। अचला नावाडीह में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायल शहाबुद्दीन अंसारी की पत्नी सब्जा बेगम, उसका पुत्र शादाब आलम, उसकी पुत्री निखत परवीन और आदम अंसारी की पुत्री शबनम खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सब्जा ने आरोप लगाया कि उसके गोतिया एकलाक अंसारी ने अपना रास्ता 7 फीट का निकाल लिया है। अपने लिए 10 फीट का रास्ता की मांग की तो देने से मना कर दिया। उसके बाद रात में नसरुद्दीन अंसारी, सदरूद्दीन अंसारी, कुद्दुस अंसारी, इकबाल अंसारी, मेहंदी हसन अंसारी, महताब अंसारी, एकलाक अंसारी ने मिलकर मारपीट की। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...