गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत पचपड़वा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के स्वर्गीय रामदेव पाल का पुत्र एस कुमार पाल, उसकी पत्नी कुसुमर देवी, उसका पुत्र अनूप पाल, राजनाथ पाल व उसका पुत्र अनूप पाल के अलावा दूसरे पक्ष के पंकज कुमार पाल शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में एक पक्ष के एस कुमार पाल ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के प्रभुपाल शंभू पाल सहित अन्य से भूमि विवाद को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा है। सोमवार को कुसुमर देवी को प्रभु पाल, शंभू पाल, पिंटू कुमार पाल, सिंटू कुमार पाल सहित अन्य डायन बिसाही के आरोप में मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने घर के अन्य सदस्य गए तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.