गढ़वा, नवम्बर 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भवनाथपुर थानांतर्गत मकरी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के अवध यादव, उसकी पत्नी प्रमिला देवी, पप्पू यादव व उसकी पत्नी पूजा देवी के अलावा दूसरे पक्ष के विजयमल पाल, दिनेश पाल, सुधीर पाल और मुनेश्वर सिंह शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में एक पक्ष के अवध यादव ने आरोप लगाया कि उसके भूमि में शिव सिंह अपना घर का निर्माण कर रहा था। जानकारी होने के बाद उसने स्थानीय थाने में जाकर उसके विरुद्ध आवेदन दिया था। उसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों को आपस में अमीन बुलाकर नापी कराने के लिए कहा। उसके बाद निर्माण कार्य को रोक दिया। उसके बाद से आक्रोशित होकर उनके साथ मारपीट की गई। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.