गढ़वा, सितम्बर 29 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत कमरमा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में संजय शर्मा व उसकी पत्नी शांता देवी शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में संजय शर्मा की पत्नी शांता ने आरोप लगाया कि उसका ननद अनीता देवी तीन साल से उसी के घर के पास अपना घर बनाकर बस गई है। खेत में झिंगी लगा हुआ था। उसे उखाड़ रही थी। उसे मना किया तो विवाद हुआ। उसके बाद पति संजय ने फोन कर थाना को जानकारी दी। उसपर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। उसे लेकर संजय अपनी पत्नी बच्चों के साथ थाना आ रहा था। उसकी क्रम में उसके बहनोई और बहन ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.