सीवान, सितम्बर 24 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पानी का पाइप लगाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से शफीक अहमद ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर एक महिला समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को उनके पड़ोसी सह पटीदार गंदे पानी का पाइप उनके तरफ करके लगा रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और उन्हें पाइप से मारकर घायल कर दिया। उनका इलाज हुसैनगंज सीएचसी में कराया गया। हुसैनगंज थाने में उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.