सीवान, नवम्बर 15 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नगई गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों में स्थानीय निवासी अवधेश यादव की पत्नी कविता देवी, गौतम यादव की पुत्री निभा कुमारी व दूधनाथ यादव की पत्नी निर्मला कुमारी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...