समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत शोरमार गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में गांव के ही छोटू कुमार, मुन्नी देवी एवं गुड़िया देवी शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी ड्यूटी पर मौजूद डॉ रागिव कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...