भागलपुर, जुलाई 28 -- प्रखंड के पुरानी बारा गांधीनगर में 25 जुलाई को उमेश साह और पुतुल साह दोनों सहोदर भाइयों में गोबिंदपुर झारखंड में कुछ जमीन को लेकर विवाद हो गया। जो धीरे-धीरे काफी अधिक बढ़ गया था। वापस घर आने पर यह विकराल रूप ले चुका था। दोनों के बीच जमकर लड़ाई हो गई। जिसमें पुतुल की पत्नी गायत्री देवी का हाथ टूट गया। इसी आक्रोश में पुतुल ने उमेश साह पर आक्रमण कर दिया और मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हालांकि इसी बीच किसी ने ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष चंदन कुमार को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहुंचे तथा जख्मी उमेश साह और एक महिला को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाज के क्रम में उमेश साह ने 26 जुलाई को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उम...