गढ़वा, अक्टूबर 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केतार थानांतर्गत परती कुशवानी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के परती कुशवानी गांव निवासी 55 वर्षीय मुखलाल सिंह, उनकी पत्नी सुशीला देवी, जोखन सिंह, नीना चेरो, हलकनिया देवी, भदुकन चेरो शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के परती टोला बघौता निवासी दिनेश सिंह शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में एक पक्ष के मुखलाल सिंह ने बताया कि 1 एकड़ 92 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा है। उक्त जमीन पर उनका खेतीबारी भी हो रहा है। उसके बाद भी जबरन मड़ई उजाड़ कर खेती करने का प्रयास किया जा रहा था। उसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के द्वारा मारपीट किया गया। वहीं दूसरा पक्ष ने बताया कि वह जमीन उनका है। उनके पूर्वज जमीन पर खेती करते आ रहे ...