सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर मारपीट की घटना में आठ लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में गंगटी के रविन्द्र ठाकुर की पत्नी सीता देवी, पुत्र रौशन कुमार, रामपुर पच्चासी के चिंटू की पत्नी सीमा कुमारी, आबापुर के राम भरोस मंडल की पत्नी राधा देवी, भिट्ठा के राम करण चौधरी की पत्नी कलन्दी देवी, पुपरी के कमलेश महतो की पत्नी संजना कुमारी, फरजन राम का पुत्र आनंद कुमार व सीतामढ़ी के उमा चौधरी का पुत्र दिन कुमार शामिल है। उक्त जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी पुपरी में किया गया है। जख्मी सीमा कुमारी व राधा कुमारी को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...