समस्तीपुर, फरवरी 4 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में करीब एक दर्जन लोग जख्मी व मामूली रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया। आन ड्यूटी चिकित्सक मधु कुमारी ने बताया कि जख्मी गांव के ही इन्ताफ, अफसाना बेगम, जमीला बेगम, आजाद, तरन्नुम बेगम, लारिया खातुन, साहिबी खातुन और अमन है। सभी का प्राथमिक उपचार अस्पताल में हुआ है। जख्मी अफसाना खातुन को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में जख्मी सिरसी निवासी अमरजीत कुमार का भी उपचार सीएचसी में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...